*जैसलमेर- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयती का शानदार हुआ आयोजन*
*अतिथियो ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्वा सहित किया स्मरण*
*डॉ. अम्बेडकर के उच्चादर्शो एवं महान् जीवन मूल्यों से प्रेरणा लें युवा- विधायक भाटी*
जैसलमेर 14 अप्रेल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयती के अवसर पर अम्बेडकर पार्क में जिला प्रशासन एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय समारोह का शानदार आयोजन हुआ। समारोह में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद, जिला कलक्टर रश्मि रानी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, पूर्व विधायक रुपाराम धणदै, पदमश्री तगाराम भील, पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, समाजसेवी कैलाश मेघवाल व दलपत हींगड़ा ,पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. बी.के.बारुपाल, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर, समाजसेवी डॉ. रामजीराम के साथ ही अन्य अतिथिगण एव जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
समारोह के प्रारम्भ मे अतिथियों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रृद्वा सहित स्मरण किया। जैसलमेर विधायक श्री भाटी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएॅं प्रेषित की एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर को देश के गरीब, वंचित एवं दलितों का मसीहा बताते हुए कहा कि बाब साहब देश के संविधान के निर्माता रहे एव उन्ही की बदौलत संविधान को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के महान् जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर हमेशा ही दलितों की सेवा एवं राष्ट्र के विकास मे अपनी अहम् भूमिका दें तभी हम बाबा साहब को सच्ची श्रृद्वांजलि दे सकें।
पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने बाबा साहब को श्रृद्वा सहित स्मरण करते हुए कहा कि उनके तीन मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं जीवन में संघर्ष करो को अपने जीवन में संचारित कर उत्तरोतर विकास की ओर अग्रषित हो। जिला कलक्टर रश्मि रानी ने भी डॉ. अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य मे उन्हें श्रृद्वापूर्वक याद कर नमन किया एव उन्होने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने गरीबों, वंचितों एवं दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने का जो कार्य किया वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
पूर्व विधायक रुपाराम धणदै ने डॉ. अम्बेडकर की जयंति पर सभी को शुभकामनाएॅं दी एवं उन्हें श्रृद्वा सहित स्मरण किया। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने जो योगदान दिया है, उसी का परिणाम है कि आज दलित वर्ग के लोग हर क्षेत्र मे आगे आ रहे है एवं समाज व प्रदेश एव देश के विकास में अपनी अहम् भूमिका निभा रहे है।
इस अवसर पर पूर्व महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती अंजना मेघवाल, समाजसेवी कैलाश मेघवाल,दलपत हींगड़ा, उम्मेदसिंह तंवर,डा.ॅ बारुपाल के साथ ही अन्य अतिथियों ने भी डॉ. अम्बेडकर के उच्चादर्शो एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला व युवा पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकर जयंति के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉं. अम्बेडकर समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष डॉ. एन.डी.इणखिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये गये कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। समारोह के अंत में समिति के पदाधिकारी एडवोकेट रमण बालौच ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *–000–*
