जोधपुर में भोगीशैल परिक्रमा का आज तीसरा दिन है। आज पड़ाव बड़ली में रखा गया है। परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग संस्थाएं सेवा भाव के साथ काम कर ही है। इनमें से एक श्री सेवा समिति है। पिछले 40 सालों से समिति निःशुल्क भोजन व्यवस्था कर रही है।
इस बार भी समिति की तरफ से रोजाना करीब 12 हजार लोगों का भोजन तैयार कर खिलाया जा रहा है। श्रीमित्र सेवा समिति की महिला मंडल से जुड़ी संतोष ने बताया कि शुद्ध और सात्विक तरीके से भोजन तैयार कर श्रद्धालुओं को परोसा जाता है। जिस प्रकार से घर पर मेहमान आते हैं और उनकी आवभगत की जाती है, उसी तरह से श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है।
सेवा करके ही सुकून मिलता है। शुद्ध देसी घी में यह पूरा भोजन तैयार किया जाता है। इसके अलावा भक्तों को सुबह चाय से लेकर नाश्ता, दोपहर और शाम का भोजन भी समिति की ओर से नि:शुल्क करवाया जा रहा है।
श्री मित्र सेवा समिति के अभिषेक माछर ने बताया कि पिछले 40 सालों से समिति निःशुल्क भोजन व्यवस्था कर रही है। इस भोगीशैल परिक्रमा में भी रोजाना करीब 10 से 12 हजार लोगों का खाना बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को जिस प्रकार से घर पर खाना खाते हैं, वहीं खिलाया जा रहा है।
बता दें कि हर तीन साल बाद अधिकमास के मौके पर होने वाली भौगीशैल परिक्रमा को लेकर शहर की 35 से अधिक समितियां ओर सामाजिक संगठन व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवार्थ नगर निगम से लेकर प्रशासन भी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।
