*भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयती पर राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में,*

*भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयती पर राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में,*
*मुख्यमंत्री ने समारोह को किया सम्बोधित, जिला स्तर पर समारोह का लाईव प्रसारण*
*मुख्यमंत्री ने समारोह में पेंशन एवं पालनहान योजना के लाभार्थियों को 1363 करोड़ रुपये की*
*राशि का डीबीटी से किया हस्तान्तरण, छात्रावासों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
जैसलमेर, 14 अप्रेल। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह जयपुर में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने समारोह के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए अम्बेडकर जयंती पर प्रदेश वासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह के दौरान पेंशन एवं पालनहान योजना के लाभार्थियों को 1363 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरण किया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर 10 राजकीय अम्बेडकर छात्रावासों का लोकार्पण एवं 17 छात्रावासों का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर राजकीय सावित्री बाई फूूले अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास जैसलमेर के भवन का भी वर्चुअली लोकार्पण किया। उन्होंने इस मौके पर एआई आधारित हैल्पडेस्क ’समाधान साथी ’ का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने समारोह के दौरान कन्यादान योजना के लाभार्थियों की राशि का भी वितरण किया वहीं दिव्यांगजनों को कृत्रिम सहायक अंग उपकरणों का भी वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर जामड़ोली स्वयंसिद्वा परिसर मे लाईब्रेरी का भी बटन दबा कर उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर अनुप्रति कौचिग योजना के मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।
राज्य स्तरीय समारोह का लाईव प्रसारण डीआईटी जैसलमेर के वीसी कक्ष में हुआ। इस मौके पर जिला कलक्टर रश्मि रानी, अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, आयुक्त नगरपरिषद लजपालसिंह सोढ़ा, सहायक निदेशक सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता कुंप सिंह के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारी , सामाजिक सेवाओ से जुड़े पदाधिकारी, लाभार्थीगण उपस्थित थे।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*–000–*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *