पुदुचेरी में आयोजित 76वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान बालक टीम ने चंडीगढ़ को 85-78 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि में जैसलमेर बास्केटबॉल अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद रज़ा ने 27 अंक, मनीष कुमार माल ने 19 और भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने 12 अंक बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। टीम की कप्तानी जैसलमेर के संस्कार सैनी ने संभाली। राजस्थान टीम के मुख्य प्रशिक्षक राकेश बिश्नोई और सहायक प्रशिक्षक हिरेंद्र सिंह भी जैसलमेर से रहे। इस सफलता पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को जनप्रतिनिधियों व खेल अधिकारियों ने बधाई दी।

जैसलमेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, राजस्थान को दिलाया कांस्य पदक
