जीव दया, निवि आयम्बिल और सामयिक कर मनाया स्मृति दिवस

जीव दया, निवि आयम्बिल और सामायिक कर मनाया स्मृति दिवस

शम्भू दयाल व्यास , ब्यावर

ब्यावर 01 मई। श्री अखिल भारतीय स्थाकवासी जयमल जैन श्रावक संघ शाखा ब्यावर के मंत्री दुलीचंद मकाणा ने बताया कि युगप्रधान आचार्य सम्राट भीष्म प्रतिज्ञा धारी प्रातः स्मरणीय जयमल म. सा. के 230वें पुण्य स्मृति दिवस तथा उपाध्याय प्रवर गुणवंत चंद्र म. सा. के द्वितीय पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर प. पू. सुमति मुनि म. सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर संघ द्वारा निवि तप का आयोजन किया गया, जिसमें जीव दया, निवि आयम्बिल एवं सामायिक कार्यक्रम संपन्न हुए। श्री जैन बलाईड में पक्षीराजों की आहार सेवा की गई, वहीं श्री श्रुताचार्य चौथ स्मृति भवन में 108 श्रावक-श्राविकाओं ने निवि आयम्बिल की तपस्या कर कर्म निर्जरा की। सभी ने पांच-पांच सामायिक का लक्ष्य पूर्ण करते हुए गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जीव दया कार्यक्रम के लाभार्थी रमेश बोथरा परिवार रहे, जबकि आयम्बिल निवि के लाभार्थी राजेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार और राहुल कुमार ओस्तवाल परिवार रहे।

कार्यक्रम में श्याम डोसी, सुनील लोढ़ा, प्रसन्न संचेती, रमेश बोथरा, अनिल श्रीश्रीमाल, मनीष मकाणा, सुरेश भंडारी, शान्तिलाल नाबरिया, मोहित श्रीश्रीमाल, पदम बिनाकिया, दिलीप दक, सयत मकाणा सहित महिला मंडल से ललिता मकाणा, चंचल मकाणा, ललिता तातेड, नीतू मकाणा, मधु मकाणा, योगिता श्रीश्रीमाल, ममता गोलेछा, मनीषा श्रीश्रीमाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में संघ कोषाध्यक्ष सुरेश भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *