नाबालिग दोस्तों में झगड़ा, मर्डर कर जंगल में फेंका:10 साल के मासूम के शव को जानवरों ने नोंच डाला, सिर-धड़ अलग-अलग मिले

कोटा में कुछ पैसों को लेकर नाबालिग दोस्तों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि 16 साल के नाबालिग ने 10 साल के दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने मासूम की बॉडी को घर के पास ही जंगल में फेंक दिया।

इसके बाद घर आकर सो गया। मासूम की बॉडी करीब 30 घंटे बाद जंगल से बुरी हालत में मिली। सिर बॉडी के पास अलग से पड़ा था।

शव को जगह-जगह से जानवर खा गए थे। पुलिस ने आरोपी पकड़ लिया है। घटना रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार (25 मई) दोपहर की है।

सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया रेलवे एम्पलॉयी अमर सिंह मीणा ने 25 मई की रात को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6th में पढ़ने वाला उनका बेटा मयंक (10) दोपहर से गायब है।

पुलिस ने सीसीटीवी देखे तो वो अपने 16 साल के दोस्त के साथ जाता हुआ दिखा। पुलिस ने आरोपी नाबालिग से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

करीब 30 घंटे बाद मंगलवार रात 8 बजे पुलिस को रेलवे वर्कशॉप के सामने जंगल में एक डेडबॉडी की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव मयंक का निकला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी।

जांच में पता चला है कि आरोपी और मयंक के बीच गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ रहते थे। इनके बीच कोई 100-200 रुपए का लेन-देन था। लेन-देन के विवाद में ही मयंक की हत्या की।

आरोपी ने सिर पर पत्थर से कई वार कर मयंक की जान ले ली। इसके बाद आरोपी घर जाकर चुपचाप सो गया। पुलिस उसके घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली।

जानकारी के अनुसार मयंक का शव काफी बुरी कंडीशन में मिला था। उसकी बॉडी को जानवरों ने नोंच डाला था। उसकी सिर भी बॉडी के पास कटा हुआ मिला।

हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि आरोपी ने बच्चे का सिर अलग गया किया या जानवरों के हमले में वो धड़ से अलग हो गया। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद परिवार को शव सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *