एनएसयूआई का 56वां स्थापना दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया
जैसलमेर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ धनदेव रिसोर्ट, बाड़मेर रोड, जैसलमेर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। �
Press Note 09.04.2026.pdf
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र शक्ति ही लोकतंत्र की असली ताकत है और एनएसयूआई छात्रों के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कार्य कर रही है। उन्होंने पंचायत राज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं होने पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
