जिला अस्पताल पोकरण में एनसीडी क्लिनिक का हुआ विधिवत शुभारंभ

प्रेस विज्ञप्ति
*जिला अस्पताल पोकरण में एनसीडी क्लिनिक का हुआ विधिवत शुभारंभ*

लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम और सुधार के लिए चलाए जा रहे लाइव्स कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को पोकरण जिला अस्पताल, जैसलमेर में एनसीडी कॉर्नर का उद्घाटन किया गया।

जिला अस्पताल पोकरण में एनसीडी क्लिनिक का उद्घाटन पीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता , डॉ कामिनी गुप्ताऔर लूपिन फाउंडेशन के स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ.नचिकेत सुले द्वारा किया गया।

इस अवसर पोकरण जिला अस्पताल के डॉ. प्रकाश चौधरी, डॉ परमिश्वर चौधरी, डॉ. तुलछाराम एवं नर्सिंग स्टाफ ओर लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक श्री रवि दाधीच, तुषार झालानी , महावीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई सुविधा से गैर-संचारी रोगों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही लोगों में जागरूकता बढ़ाकर जीवनशैली में सुधार करने पर बल दिया जाएगा ताकि इन बीमारियों से बचाव संभव हो सके।
पोकरण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह कार्यक्रम सार्थक सिद्ध होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *