जैसलमेर उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने श्री जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल जैसलमेर में फीता काटकर एनसीडी क्लिनिक का किया विधिवत शुभारंभ*

*उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल ने श्री जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल जैसलमेर में फीता काटकर एनसीडी क्लिनिक का किया विधिवत शुभारंभ*

लूपिन ह्यूमन वेलफेयर रिसर्च फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के संयुक्त प्रयास से गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम और सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार , 9 अप्रैल 2026 को श्री जवाहिर चिकित्सालय जिला अस्पताल, जैसलमेर में एनसीडी कॉर्नर का विधिवत शुभारंभ उपखंड अधिकारी जैसलमेर सक्षम गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।

जिला अस्पताल जैसलमेर में एनसीडी क्लिनिक शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र सांखला और लूपिन फाउंडेशन के स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ.नचिकेत सुले, जिला अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ, लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक श्री रवि दाधीच, तुषार झालानी , महावीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ पालीवाल ने बताया कि एनसीडी क्लीनिक के माध्यम से गैर-संचारी रोगों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और श्वसन संबंधी बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार की सुविधा मरीजों को उपलब्ध होगी। साथ ही लोगों को जागरूक कर जीवनशैली में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि गैर संचारी रोगों से बचाव संभव हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *