BIKANER // देश का पहला राजकीय बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में शुरू

BIKANER

BIKANER // अर्जुन मेघवाल व मदन दिलावर ने किया स्कूल का लोकार्पण, पूनमचंद राठी ने दान किए 108 करोड़

BIKANER
BIKANER

बीकानेर में 11 जुलाई को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को जयमलसर में देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक कन्या विद्यालय, पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इसके लिए भामाशाह पूनमचंद राठी द्वारा 108 करोड़ रुपए राशि की भूमि और भवन शिक्षा विभाग को समर्पित की गई है। लगभग 70 लाख बच्चों को आवश्यक दवाइयां और ऑपरेशन सहित समस्त चिकित्सा सुविधा राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

BIKANER
BIKANER

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर शिक्षा विभाग के 35 हजार कार्मिकों को पदोन्नत किया गया है। साढ़े 10 लाख बालिकाओं को साइकिलें, 88 हजार बच्चों को लैपटॉप दिए हैं। विभाग द्वारा गत वर्ष 7 करोड़ 22 लाख पौधे लगाए गए। इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे ध्यान रखते हुए क्रियान्वयन किया जा रहा है। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने कहा पूनम चंद राठी ने अपने पिता रामनारायण राठी की इच्छा पूरी करते हुए संभाग को बड़ी सौगात दी है। बेटियों को आगे बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा साकार कर रहे हैं।

राजकीय बालिका सैनिक विद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया राज्य के वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट में प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय पर सैनिक विद्यालय स्थापित करने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उद्यमी बिट्ठल दास मूंधड़ा ने कहा कि देश की सुरक्षा में बाह्य सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा भी महत्वपूर्ण होती है। इसमें इन सैनिक स्कूलों का अच्छा योगदान रहेगा। उन्होंने रामीदेवी को अद्भुत महिला बताया और कहा उनकी प्रेरणा से यह संस्कारों से यह संभव हो सका है। रामगोपाल जाट ने रामनारायण राठी चेरिटेबल ट्रस्ट की गतिविधियों के बारे में बताया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

इससे पहले भामाशाह पूनमचंद राठी ने भूमि से जुड़े दस्तावेज केंद्रीय मंत्री मेघवाल और शिक्षा मंत्री को भेंट किए। इस दौरान पूर्व मंत्री कनकमल कटारा, श्याम पंचारिया, बनवारी शर्मा, सूरज देवी दिलावर, श्यामा देवी राठी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंपालाल गैदर, डॉ.सत्य प्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, गुमान सिंह राजपुरोहित, द्वारका प्रसाद पचीसिया, किशन मूंधड़ा, संपत पारीक, शिवलाल तेजी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, भामाशाह परिवार के सदस्य, ग्रामीणों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रीपोर्ट

BIKANER // नहर में डूबा श्रमिक, कंपनी की लापरवाही उजागर

BIKANER // श्रीडूंगरगढ़ में संविधान बचाओ रैली की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *