दत्तात्रेय पुरोहित ब्यूरो बरौली
स्मार्ट क्लास से जुड़ेगा ग्रामीण शिक्षा का नया अध्याय
फलोदी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने जोगियों का धौरा स्कूल में इंटरैक्टिव टीवी कक्ष का किया उद्घाटन
नोख। फलोदी जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने नोख स्थित जोगियों का धौरा विद्यालय में स्मार्ट क्लास इंटरैक्टिव टीवी कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। सोलर प्लांट के सहयोग से तैयार इस आधुनिक कक्ष का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल और तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना बेहद आवश्यक है। स्मार्ट क्लास व्यवस्था विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ते हुए पढ़ाई को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी (एसडीएम), नोख सरपंच अंजय सुमन छंगानी तथा सोलर प्लांट के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर का गर्मजोशी से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, विद्यार्थी एवं सोलर प्लांट से जुड़े अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित
फलौदी
