सहकारी दावा केंद्रों पर जेनेरिक दवाओं के प्रचार हेतु पोस्टर – बेनर का अनावरण

सहकारी दवा केंद्रों पर जेनेरिक दवाओं के प्रचार हेतु पोस्टर-बैनर का अनावरण

शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर

ब्यावर, 5 मई 2026। सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार द्वारा 21 अप्रैल 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में सहकारी दवा वितरण केंद्रों पर जेनेरिक दवाओं के प्रचार-प्रसार एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पोस्टर व बैनर का अनावरण किया गया।

इस अवसर पर बीएनके सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. ब्यावर के अध्यक्ष रतन सिंह मेहता, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां ब्यावर हीरालाल जीनगर, अतिरिक्त जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्यावर लोकेश कुमावत, महाप्रबंधक बीएनके सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लि. ब्यावर यशपाल सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. ब्यावर विश्वेंद्र गुर्जर, आदित्य मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ब्यावर के अध्यक्ष रघुवीर सिंह चारण, फार्मासिस्ट डॉ. वाजिब अख्तर, गुलाब रामचंदानी, हेमंत भाटी एवं कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि जेनेरिक दवाएं सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी होती हैं, जिससे आमजन को किफायती उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग जेनेरिक दवाओं का लाभ उठा सकें।

इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनधारक एवं उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *