बर ग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी ब्यावर के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का मनाया जश्न
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर
ब्यावर 5 मई।निकटवर्ती बर ग्राम में आज ब्यावर जिला कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। रिणवा मार्केट बर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बर ग्राम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ब्यावर जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल सत्तार, संयुक्त जिला सचिव हाजी अब्दुल हाफिज कुरैशी, हाजी कमरुद्दीन कुरैशी, जिला सचिव अब्दुल हकीम उर्फ पप्सा और रुस्तम शाह एवं नाथूशाह का माला व साफा पहना कर सम्मान किया गया।
इस मौके पर एडवोकेट अनुराग रिणवा बर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट मुर्तुजा कुरैशी, नाथू साह पठान, एडवोकेट अनुराग रिणवा, बगदा राम सिंदल, मुस्लिम समाज बर के सदर अब्दुल गफ्फार, वाडपंच दिनेश नायक, वाडपंच संतोष मेघवाल, हेमराज मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकॉस्ट के महासचिव पेमाराम मेघवाल, इसाक महोम्मद अध्यापक, अब्दुल गफ्फार, दीपाराम मेघवाल, एडवोकेट योगेश सेन,बदरीलाल राजधमामि, हीरालाल सेन, अमरलाल सेन,जस्साराम नायक,पूसा खा, एडवोकेट साहिल, एडवोकेट अलमास, जगदीश सिंह, सलीम महोम्मद, अफजल, नविन, रज़ा, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो का सम्मान किया गया एवं केरल में कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया
