ब्यावर में पहली बार बालिकाओं के लिये निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर आयोजित

ब्यावर में पहली बार बालिकाओं के लिए निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर आयोजित
शम्भू दयाल व्यास , ब्यावर
ब्यावर , 2 मई।
श्री अग्रवाल माधोपुरिया पंचायत समिति ब्यावर एवं जिला स्वास्थ्य समिति ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के बंशी भवन में 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए निःशुल्क HPV वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ब्यावर में पहली बार आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर एवं त्वचा संबंधी कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अग्रसेन जी महाराज के माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर CMHO संजय गहलोत एवं जिला नोडल प्रभारी प्रदीप चौधरी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में कुल 50 बालिकाओं ने वैक्सीन का लाभ लिया।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष नितेश एवं मंत्री सतीश गर्ग द्वारा मारवाड़ी पंचायत अध्यक्ष रमेश बंसल, मंत्री राधेश्याम डाणी, फतेहपुरिया पंचायत अध्यक्ष निर्मल बंसल, मंत्री श्रवण बंसल, सलेमबादी पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सलेमाबादी, मंत्री मोहित गर्ग, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अमित बंसल एवं मंत्री निखिल जिंदल सहित अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में संयोजक शैलेन्द्र गुप्ता, दिनेश सिंहल, मनीष जिंदल, आनंद मित्तल सहित एडवोकेट माधव गोपाल अग्रवाल, संजय गर्ग, दीपक मित्तल, सुशील सिंहल, घनश्याम मंगल, विष्णु सिंहल, एडवोकेट गोविन्द अग्रवाल, सीए मुकेश अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, नितेश जिंदल, रमेश सिंहल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, कमल मुरारका सहित अनेक पंचायत सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

शिविर में अमृतकोर हॉस्पिटल के डॉ. उधाराम, डॉ. वाजिद अख्तर, कैलाश चंद एवं अन्य स्टाफ ने पंजीकरण एवं टीकाकरण कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

संस्था के मंत्री सतीश गर्ग ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *