केकड़ी आँखों का चिकित्सा शिविर 15मार्च रविवार को

केकड़ी 06 मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डी डी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 15 मार्च रविवार को लायंस भवन पोकि नाडी जयपुर रोड केकड़ी में आयोजित होगा।प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन जगदीश फतेहपुरिया ने बताया कि स्वर्गीय श्री हरजीराम गुर्जर, एकलसिंहा की पुण्य स्मृति में समाजसेवी श्रीमति छोटी देवी, शिवराज, मदन लाल, राजेश कुमार, राजाराम गुर्जर एकलसिंहा द्वारा आयोजित होगा। प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याती ने बताया की 15 मार्च 2026 रविवार को भर्ती होने वाले मरीजों को कोटा ले जाकर 16 मार्च 2026 को ऑपरेशन कराया जाएगा। अध्यक्ष लायन निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजों को लाने व ले जाने एवं भोजन आवास व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी। सचिव लायन भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि समस्त लैंस प्रत्यारोपण निःशुल्क किए जाएंगे। कोषाध्यक्ष लायन विनय पांड्या ने बताया कि इसी दिन फिजियोथैरेपी का शिविर भी लगाया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *