BANSWARA // गढ़ी में मोटी बस्सी श्री सांब मोटा महादेव मंदिर में शिखर प्रतिष्ठा कीर्ति स्तंभस्थापना एवम् 11 कुंडीय महारुद्र याग महोत्सव शुरू पूर्णाहुति 29 मई को।

BANSWARA – बांसवाड़ा के गढ़ी में मोटी बस्सी श्री सांब मोटा महादेव मंदिर में शिखर प्रतिष्ठा कीर्ति स्तंभस्थापना एवम् 11 कुंडीय महारुद्र याग महोत्सव कार्यक्रम 25 मई को श्री श्री 1008 महंत श्री प्रहलाद दास जी महाराज अढ़ाईश्वर मठ के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। महोत्सव की प्रथम दिवस की पूर्व संध्या पर श्री श्री 1008 महंत श्री प्रहलाद जी महाराज पीठाधीश अढ़ाईश्वर धाम के आगमन की गांव के समस्त युवाओं द्वारा आंजना से अगवानी की गई। गांव के मुख्य द्वार बस स्टैंड मोटी बस्सी पर स्वागत समिति के साथ ही समस्त ग्रामवासियों द्वारा महाराज श्री का तिलक, पुष्प वर्षा एवम् पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की समाप्ति श्री सांब मोटा महादेव मंदिर प्रांगण में हुई।

ग्रामीणों के आग्रह पर श्री महाराज द्वारा मंदिर में निर्मित विश्राम गृह में 4 दिवसीय कार्यक्रम में अपना शुभ सानिध्य देने हेतु अपना स्थान ग्रहण किया। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण, प्रभु श्री बालाजी अमरेश मंदिर तथा जगज्जननी मां चौहान माता के मंदिर में मंत्रोचार से देवी देवताओं का आह्वाहन किया गया। ग्राम देवताओं को यज्ञानुष्ठान के निर्विघ्न पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की गई यज्ञानुष्ठान में आगमन के लिए निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर सभी यजमान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर एकत्रित हुए एवम् भगवान श्री लक्ष्मीनारायण, प्रभु श्री बालाजी अमरेश मंदिर तथा जगज्जननी मां चौहान माता के मंदिर में मंत्रोचार से देवी देवताओं का आह्वाहन किया गया। ग्राम देवताओं को यज्ञानुष्ठान के निर्विघ्न पूर्ण होने के लिए प्रार्थना की गई तथा यज्ञानुष्ठान में आगमन के लिए निमंत्रण दिया गया।
इसके बाद समस्त तत्पश्चात पर श्री कृष्ण जी एवम् श्री नटवर लाल जी के आचारत्व में यजमानों एवम् ग्रामीणों की उपस्थिति में गणपति पूजन, पुण्यावाचन, मात्रिका पूजन, देव शुद्धि, वर्धनीकलश, देहशुद्धि दशविधिस्नान, हिमाद्रि प्रवेश एवम् मंडप प्रवेश का कार्यक्रम मंत्रोचार एवम विधिपूर्वक कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसी क्रम में द्वितीय दिवस पर प्रधान देवता पूजन, अग्नि स्थापना, ग्रह होम रुद्र स्वहाकार, गणपति अथर्वशीर्ष पाठ का अनुष्ठान संपन्न किया गया। द्वितीय दिवस को ग्रामीणों की उपस्थिति में शिखर पूजन कर नगर भ्रमण करवाया गया। और शिखर की आरती के पश्चात सांब मोटा महादेव मंदिर यज्ञशाला में पूजन हेतु स्थापित किया गया। संपूर्ण युवा वर्ग के सहयोग एवम् वृद्धजनों का मार्गदर्शन रहा।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट।
ALWAR // कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा आहूजा के पकडे पैर
CHITTORGARH // शनि जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
CHITTORGARH // 25 हजार का ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया