टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।भीषण गर्मी के चलते स्थानीय बाजारों में मटकों, घड़ों, हांडी और पानी की बोतलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है

टोंक से एस रहमान कि रिपोर्ट।भीषण गर्मी के चलते स्थानीय बाजारों में मटकों, घड़ों, हांडी और पानी की बोतलों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इन दुकानों पर विभिन्न वैरायटी के मटके उपलब्ध हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
स्थानीय खरीददार विमला, सरोज और पूनम ने बताया कि मिट्टी के मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखता है। ये मटके आम लोगों के बजट में भी हैं, जिनकी कीमत आकार और डिजाइन के अनुसार 50 रुपए से लेकर 300-400 रुपए तक है। मटकों की भारी मांग के कारण कुम्हारों के काम में तेजी आई है और उन्हें अच्छी आय होने की उम्मीद है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार विभिन्न वैरायटी के मटके तैयार करवाए गए हैं। इन मटकों पर नक्काशी, चित्रकारी और विभिन्न डिजाइनों में रंग-रोगन भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *