कांग्रेस स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
शम्भू दयाल व्यास,ब्यावर
ब्यावर ,1 मई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की अनुमति तथा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष जीवण खां के अनुमोदन पर स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ ब्यावर जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा जिला अध्यक्ष पप्पू काठात द्वारा की गई।

घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती शान्ति बाई डाबला को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहनलाल चौहान को जिला संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। जिला उपाध्यक्ष पद पर गिरधारी पोपावत (ब्यावर), रामनिवास सेन (ब्यावर), श्यामलाल भाटी (जैतारण), प्रीति बड़ौला (मसूदा) एवं राहुल अटवाल (आसीन्द) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला सचिव के रूप में सलीम काठात (ब्यावर), मोहम्मद जाकिर (ब्यावर), राकेश साहू (ब्यावर), अब्दुल नसीर (जैतारण), पूजा गोस्वामी (जैतारण), राजेन्द्र गुर्जर (मसूदा) एवं भगवती लाल बलाई (आसीन्द) को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा असफाक खान को जिला मीडिया प्रभारी एवं शकूर काठात को सह प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चन्द्र प्रकाश शर्मा, शोभा चौधरी (ब्यावर), नजमुनिशा, बरकत काजी (जैतारण), ओमप्रकाश मेघवाल (मसूदा), मोहम्मद आरिफ रंगरेज (बिजयनगर), समीर शेख, चांदमल खटीक, गौरज्या (आसीन्द), कानाराम गुर्जर एवं मोहम्मद दाउद कुरेशी (मसूदा) को शामिल किया गया है।

साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए ब्यावर में धन्नासिंह भाटी, मसूदा में हरिप्रसाद प्रजापत, जैतारण में अब्दुल हकीम कुरेशी एवं आसीन्द में दिनेश कुमार सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष पप्पू काठात ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *