केकड़ी अत्यंत सरल, सहज और विनम्र स्वभाव के धनी एक समर्पित निरंकारी सेवादार-पंच तत्त्व मे विलीन

केकड़ी 7 मार्च (पवन राठी )

केकड़ी श्री राम चंद्र टहलानी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध कर देने वाला है। उन्होंने कई वर्षों तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निरंकारी मिशन की सेवाओं को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बतौर मीडिया प्रभारी उन्होंने मिशन की विचारधारा, संदेश और सेवा कार्यों को समाज तक प्रभावी रूप से पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त निरंकारी मिशन के “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान में भी उनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने इस अभियान के माध्यम से समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सेवा भावना, सकारात्मक सोच और मिलनसार व्यक्तित्व सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
आज सुबह साइलेंट अटैक से उनके निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। यह घटना इसलिए भी और अधिक दुखद हो गई है क्योंकि महज दो दिन बाद उनके छोटे पुत्र दीपक का विवाह होने वाला था। पूरा परिवार शादी की तैयारियों और खुशियों में व्यस्त था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में अचानक हुए इस निधन से घर-आंगन की खुशियाँ पलभर में गहरे मातम में बदल गईं और परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा।
उनका यूँ अचानक चले जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे निरंकारी मिशन और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है।
टहलानी की देह को दोपहर बाद देवगाँव गेट स्थित मोक्ष धाम पर पंच तत्तवो मे विलीन किया गया l
इस अवसर पर दिवंगत टहलानी क़े रिश्तेदारो शुभ चिंतको का सैलाब अंतिम विदाई देने मोक्ष धाम पर उमड़ पड़ा l
ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *