TONK // महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

TONK // टौंक में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई

TONK
TONK

टौंक में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन युवा इकाई द्वारा महाराजा अग्रसेन की महाआरती उतारी गई। अग्रवाल महासम्मेलन के युवा अध्यक्ष राजेश मंगल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की आरती में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को आदर्श समाजवाद का अग्रदूत, गणतंत्र का संस्थापक और अहिंसा का पुजारी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को महाराज अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलना है। उन्होंने सदैव अहिंसा के मार्ग पर चलना बताया और गरीब समाज में लोगों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया। आज हम सभी उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए समाज को एकत्रित करने का काम करें। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी,कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा,बलवंत मराठा,ओमप्रकाश पांडे,हिमांशु गोयल, संगीता मंगल, लोकेश गुप्ता, अंजलि गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश गर्ग,पंकज पहाड़िया सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BARAN// ‘बचत के उत्सव’ संग मोदी सरकार की ‘नागरिक देवो भवः’ की परिकल्पना साकार

RAJSAMAND// नाथद्वारा में मां तुलसी मानव सेवा संस्थान की भजन संध्या सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *