BIKANER // पूर्व कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने “विकसित भारत” विषय पर प्रबुद्धजन संवाद को किया संबोधित

बीकानेर में पूर्व कृषि कल्याण राज्यमंत्री व भाजपा नेता कैलाश चौधरी ने मंगलवार को भाजपा देहात द्वारा आयोजित “विकसित भारत” विषयक प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। यह आयोजन भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में कैलाश चौधरी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त भूमिका निभा रहा है और यह मोदी सरकार की दृढ़ नीतियों का परिणाम है।” कार्यक्रम का उद्देश्य था देश की विकास यात्रा में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन को जन-जन तक पहुँचाना।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव शर्मा की रिपोर्ट
BARAN// ‘बचत के उत्सव’ संग मोदी सरकार की ‘नागरिक देवो भवः’ की परिकल्पना साकार