चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ का किया निरीक्षण, देखी चिकित्सा व्यवस्थाएं*
*मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं, चिकित्सा अधिकारी-जिला *कलेक्टर*
*एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड निगम सामाजिक दायित्व के*
*अंतर्गत चिकित्सालय में दिये गए सहयोग के लिए दिया धन्यवाद*
जैसलमेर, 08 मई। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ का निरीक्षण किया एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं देखी। उन्होंनंें डिलीवरी कक्ष के साथ ही वार्डों, ओटी, दवा वितरण केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से चिकित्सालय में प्रतिदिन ओपीडी की भी जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने इस दौरान एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड निगम के सीएसआर मद से दस लाख रूपये की लागत से 20 बेड, 1 पांच केवी का सोलर प्लांट, सफाई मशीन और कम्पयूटर सेट का भी लोकार्पण किया एवं इस सामग्री को भी देखा। उन्होनंें एनटीसीपी के अधिकारियों को चिकित्सालय में दिये गए सहहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कहा कि उनके द्वारा दी गई सामग्री से मरीजों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
उन्होनंें चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी एवं नर्सिग टीम से आहवान किया कि वे इस नवीन चिकित्सालय में तन-मन से सेवा देकर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे एवं सरकार की निःशुल्क दवा एवं जांचों का पूरा-पूरा लाभ प्रदान करे। इस अवसर पर उन्होंनें जनगणना कार्य के लिए 15 मई तक चल रहे स्व-गणना को भी पोर्टल पर करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भरत गुर्जर, तहलसीलदार नख्त सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेन्द्र पालीवाल, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा नारायणराम, एनटीपीसी के अधिकारी अवधेश कुमार के साथ ही अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। ब्लाक चिक्तिसा अधिकारी नारायणराम ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारें में विस्तार से प्रकाश डाला।
एनटीपीसी के अवधेश कुमार ने बताया कि सीएसआर मद द्वारा चिकित्सालय में मरीजों की सुविधा के लिए 10 लाख रूपयें के सहयोग से साम्रगी उपलब्ध कराई गई।
Jaisalmer
