KHAIRTHAL – TIJARA // जल जीवन मिशन बना मजाक: दबंगों को पानी, गांव की महिलाएं दर-दर भटकने को मजबूर

जिला स्तरीय जनसुनवाई में सिवाना गांव की सैकड़ों महिलाएं पानी की गंभीर समस्या लेकर पहुंचीं।

महिलाओं ने जिला कलेक्टर के समक्ष आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए बोरों से दबंग खेतों में पानी ले रहे हैं, जबकि गांव के घरों में बूंद तक नहीं पहुंच रही।उन्होंने बताया कि कई घरों में कनेक्शन ही नहीं दिए गए और जहां दिए हैं वहां भी जल आपूर्ति ठप है। तीन सालो से लोग दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगी।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
खैरथल-तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में ग्रामीणों का आंदोलन तेज, 31 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन