TONK// देवली-उनियारा में BJP का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन — विधायक ने दिलाया संकल्प

BJP का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन

TONK// आत्मनिर्भर भारत अभियान में घर-घर जागरूकता का संकल्प, राजेंद्र गुर्जर ने किया आह्वान

BJP का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन
BJP का आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन

टोंक देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यालय द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर रहे। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में जन-जन का अभियान है।

विधायक गुर्जर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का अभियान है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना, कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और गांव-गांव में रोजगार के अवसर सृजित करना है।

जिला संयोजक विष्णु शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए जीएसटी दरों में कमी पर समर्थन प्रस्ताव पेश किया, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जनों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

विष्णु शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वदेशी का जन-जागरण करेंगे। इस अवसर पर नारायण धाकड़, ममता साहू, घांसी जैन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK// टोंक में आचार्य वर्धमान सागर जी ने दिया संदेश — धर्म और शास्त्र की रक्षा ही सच्चा धन

TONK// जिला कलक्टर ने किया चौगाई ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *