जैसलमेर गर्भ की पाठशाला यूट्यूब चैनल: चिकित्सा विभाग की अभिनव पहल

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
गर्भ की पाठशाला यूट्यूब चैनल: चिकित्सा विभाग की अभिनव पहल
स्वस्थ मां एवं सशक्त शिशु के लिए घर बैठे मिलेगी संपूर्ण जानकारी
जैसलमेर, 6 फरवरी। चिकित्सा विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं आमजन को जागरूक करने के लिए “गर्भ की पाठशाला” नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। इस चैनल के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था, पोषण, एनीमिया, गर्भधारण पूर्व परामर्श, उल्टी की समस्या, प्रसव के बाद देखभाल सहित विभिन्न विषयों पर सरल भाषा में जानकारी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में शुरू की गई इस पहल को राजस्थान आईईसी ब्यूरो द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें फिल्म व डायग्राम के माध्यम से गर्भावस्था से लेकर शिशु देखभाल तक चरणबद्ध जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

 


अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम व निदेशक आईईसी डॉ. टी. शुभमंगला के मार्गदर्शन में यह चैनल आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।
सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि यह पाठशाला गर्भवती महिलाओं को सावधानियां, जोखिम, एनीमिया प्रबंधन और शिशु देखभाल की जानकारी देने में सहायक है। उन्होंने आमजन से इस चैनल का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *