केकड़ी चलती रोडवेज केकड़ी डिपो बस बनी आग का गोला
सवारियों मे मची अफरा तफरी,,-कूद कर बचाई अपनी जान
केकड़ी 27 फरवरी (पवन राठी )
जयपुर मे केकड़ी डिपो की चलती रोडवेज बस में शुक्रवाट दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वह आग के गोले मे तब्दील हो गई । जिससे बस मे सवार सवारियों मे अफरा तफरी मच गईl आग लगने के दौरान बस में सवार 70 सवारियों ने बाहर कूद कर कर अपनी जान बचाई मानसरोवर फायर स्टेशन से पहुंची 2 दमकलों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सकिट से लगी आग से बस पूरी तरह जलकर कबाइ़ में बदल गई़l मानसरोवर फायर स्टेशन की फायरमैन कुंतला सेनी ने बताया कि जयपुर के सिंधीकैम्प से राजस्थान टोडवेज की बस केकड़ी जाने के लिए शुक्रवार दोपहर रवाना हुई थी। रोडवेज बस में केकड़ी जाने के लिए 70 यात्री सवार थे। दोपहर करीब 2:40 बजे मानसरोवर रीको चौटाहे से सांगानेट की ओर जाते समयअचानक चलती बस में आग लग गई l

सवारियों में मची अफरा तफरी
धुआं निकलने के साथ ही आग की लपटें चलती बस से उठती दिख्राई दीं। आग की लपटों से बस को दौड़ते देखकट राहणीरो व सवारियों में अफरा तफरी मच गई और ड्राइवर ने तुरंत बस को सडक किनारे रोक दिया ।बस में सवार सभी सवारियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। शार्ट सर्किट से लगीआग वायर से होते हुए इंजन तक पहुंच गई रोडवेज बस मेंआग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन से 2 दमकल गाड़ियां ने मौके पर पंहुच कर आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया l आग से रोडवेज बस जलकर पूरी तरह से कबाड़ में बदल गई़ हैं ।हादसे में किसी व्यक्ति के झ्लुलसने या घायल नहीं होने की जानकारी मिली हैं l
