जिला कलक्टर ने मोकला गांव में की रात्रि चौपाल, समस्याएं सुनीं
जैसलमेर, 06 फरवरी। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने मोकला गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं धैर्यपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त परिवादों का त्वरित व नियमानुसार समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से नियमित जनसुनवाई एवं रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो, जैसलमेर

