TONK// भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान बोले — खेल ही असली संस्कृति की पहचान

टोंक जिले के डारडाहिन्द ग्राम में 69वीं जिलास्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स एवं साहित्य-सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट और विकसित भारत की परिकल्पना, देश में खेलों के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। खेल हमारी संस्कृति और समाज की असली पहचान हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ा सम्मान है।
TONK// कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख सरोज बंसल ने की। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नरेश बंसल, जिला मंत्री तरुण टिक्कीवाल, मंडल अध्यक्ष नन्दलाल जाट, भगवानदास सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनगोपाल जाट, जिला परिषद सदस्य ममता चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता जाट सहित बड़ी संख्या में आमजन व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BANSWARA// कांग्रेस संगठन सृजन अभियान: नई ऊर्जा के साथ जारी गतिविधियां