Bharathpur//भरतपुर में सड़क चौड़ी करने के लिए अतिक्रमण हटाए गोवर्धन गेट से रेड क्रॉस सर्किल तक चला बुलडोजर

Bharathpur//भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम द्वारा आज सुबह गोवर्धन गेट से रेड क्रॉस सर्किल तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रोड़ के दोनों तरफ से 5 से 10 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान काफी पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।
Bharathpur//कार्रवाई के समय व्यापारियों का हल्का विरोध भी देखने को मिला। कार्रवाई से पहले नगर की टीम कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे चुकी थी। गोवर्धन गेट से रेड क्रॉस सर्किल तक रोड़ की चौड़ाई 80 फीट की जाएगी।
नगर निगम के आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि रेड क्रॉस सर्किल से लेकर गोवर्धन गेट तक अतिक्रमण को हटाया गया है। यह रोड़ 80 फीट बनाया जा रहा है। सभी दुकान और मकान वालों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। नगर निगम पिछले 15 दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज नगर निगम द्बारा कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम को देखकर कुछ लोग खुद अपनी दुकानें तोड़ने लगे हुए हैं। वह लोग अंडरटेकिंग दे रहे हैं। 7 दिन का अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा गया है। हमारा उद्देश्य यह नहीं है कि किसी को नुकसान पहुंचे।
भरतपुर से राकेश तंवर की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
Baran//मासूम गौरव सुमन के सर से उठा माता-पिता एवं बहन का का साया