TONK // भूतेश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं ने मनाया लहरिया महोत्सव, हरियाली का दिया संदेश

टोंक में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता के निर्देशानुसार टोंक जिला एवं ब्लॉक की महिला पदाधिकारीयो द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर में लहरिया महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया।

महिला जिला अध्यक्ष अंजली शेखावाटीया जी ने बताया कि कार्यकारिणी रचना के बाद महिला वर्ग के प्रथम कार्यक्रम के रूप में महिलाओं ने सावन के पवित्र माह में बरसात की बूंदों के बीच लहरिया महोत्सव मनाया।
हरियालो राजस्थान का संदेश देते हुए महिलाओं द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री मंजू गर्ग, ब्लॉक महामंत्री ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शोभा अग्रवाल, उषा गोयल, मोनिका गर्ग, जूही मंगल, सहित कई महिलाएं उपस्थित रही।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट