केकड़ी -सरवाड़ 24 मार्च (पवन राठी )
न्यायिक मजिस्ट्रेट सरवाड़ कार्तिक शर्मा ने पीड़िता सरला कोठारी निवासी भीलवाड़ा द्वारा प्रस्तुत परिवाद की सुनवाई के बाद थानाधिकारी सरवाड़ को महेंद्र मेहता निवासी सरवाड़ मुकेश गोखरु निवासी भीलवाड़ा -महावीर कोचेटा ऋषभ ज्वेलर्स देवढूंगरी निवासी मदनगंज किशनगढ़ रिंकू गोखरु -हर्षिता गोखरु निवासी भीलवाड़ा के विरुद्ध बी एन एस की धारा 115(2)-74-303(2)-191(2)-296एवं 308(2)मे मुकदमा दर्ज कर जांच करने एवं जांच रिपोर्ट न्यायालय मे पेश करने के आदेश पारित किये l
परिवादिया सरला कोठारी ने अपने अधिवक्ता पवन कुमार राठी एवं कमलेश शर्मा के जरिये अदालत मे परिवाद पेश कर अदालत को बताया की मेरी पुत्री के ससुर का निधन होने के कारण शोक सभा एवं पगड़ी दस्तूर मे शामिल होने अपनी पुत्री एवं नातिन के साथ सरवाड़ सामाजिक एवं लोक लाज के कारण गई थी l
हमारे पंहुचते ही पूर्व नियोजित साजिश के तहत महेंद्र मेहता तो अपने घर के अंदर घुस गया और महावीर कोचेटा ने अपमानित करना गाली गलोच करते हुये मेरी पुत्री पर दो हत्याएं करने के गंभीर आरोप जड़ते हुये कहा की तेरी बेटी ने दो दो हत्याएं की है अब किस मुँह से यंहा आयी है अपनी जान बचाकर चली जा इसी मे तेरी भलाई है और भद्दी भद्दी गालिया निकालते हुये मुकेश गोखरु के साथ मिलकर मुझसे मारपीट शुरू कर दीं और मेरा ब्लाउज फाड़ दिया मेरी छाती पर मुक्के मारे और मुझे जमीन पर गिरा दिया और उपस्थित समाज व मौतबीर लोगो के सामने मुझे बेज्जत किया l*जिससे मेरे गंभीर अंदरूनी चोटे आई ज़ब मेरी पुत्री और नातिन बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की गई मेरी नातिन के गले मे लटके पर्स को भीड़ मे से किसी ने चूरा लिया जिसमे तीन हजार से ज्यादा की नगदीं व अन्य जरुरी सामान था l
वहां उपस्थित लोगो ने मारपीट बंद करवाने का प्रयास किया तो मुकेश गोखरु ने भद्दी भद्दी गालिया(रंडी भिखारीन )देते हुये एलानिया धमकी दीं की तू भीलवाड़ा मे रहती है मै भी वही रहता हूं वही पर 10मिनिट मे तेरी माँ बहिन एक कर दूंगा इसी दौरान महावीर कोचेटा ने माँ बहिन की गालिया देते हुये मुझ पर हमला कर दिया और तभी महेंद्र मेहता ने मेरा हाथ पकड़ कर मारपीट शुरू कर दीं और मेरी इज्जत लूटने का प्रयास किया इसी दरम्यान पीछे से एक बेल ने आकर महेंद्र मेहता व अन्य लोगो पर हमला कर दिया जिससे अफरा तफरी मच गयीं इसी दौरान रिंकू व हर्षिता ने परिवादिया पर पीछे से हमला किया लाते मारी और दोनों इशारे करके अन्य औरतों को बुलाने लगी हर्षिता ने एलानिया कहा की मै एक महिला हूं और दूसरी महिला से मारपीट कर सकती हूं पुलिस भी मेरा कूछ नहीं बिगाड़ सकती है और दोनों ही मारपीट करने लगी l बाद मे गली मे धक्के देते हुये बेज्जत किया गया इसमें सभी नामजद आरोपी एकराय होकर शामिल थे l
महावीर कोचेटा ने एलानिया कहा की तेरी औकात केवल एक भिखारीन से ज्यादा नहीं है l
अंतिम संस्कार के दिन भी ज़ब मेरी नातिन अपने दादा के अंतिम दर्शन करने गयीं तो रिंकू गोखरु और हर्षिता ने भद्दी भद्दी गालिया देकर उसको धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया और महेंद्र मेहता मूक दर्शक बन देखता रहा l
परिवादिया किसी तरह अपनी अपनी पुत्री और नातिन की जान बचाकर सरवाड़ पुलिस थाने पंहुची तो महेंद्र मेहता के 5-7लोग महावीर और मुकेश गोकरू के साथ गेट पर पहले से उपस्थित थे जिन्होंने परिवादिया उसकी पुत्री और नातिन को गेट के बाहर ही घेर लिया और एलानिया कहा की यंहा तेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं होंगी क्योंकि यंहा महेंद्र की चलती है वो पुलिस क़ानून विधायक और प्रशासन को जेब मे रख कर चलता है पुलिस वालो को नोटों की गड्डिया देता है तेरी और तेरी बेटी और नातिन की भलाई इसीमे है की जान बचाकर यंहा से चली जा नहीं तो तेजाब डालकर यही पर मारकर दफ़न कर देंगे हमारा कोई कूछ नहीं बिगाड़ सकता lइन सबसे परिवादिया अर्ध बेहोशी की हालत मे आ गई थी ऊपर से मौसम भी ख़राब था जिसके कारण बड़ी मुश्किल से जान बचाकर परिवादिया एक टेक्सी किराये पर लेकर नसीराबाद पंहुची और वहां से बस द्वारा भीलवाड़ा पंहुच कर राहत की सांस ली l
अगले दिन परिवादिया ने अजमेर पुलिस अधीक्षक को सम्पूर्ण स्थिती से अवगत करवाया एवं घटना स्थल के सभी वीडियो दिखाए एवं अपनी चोटों का जे एल एन मे उपचार एवं एक्स रे करवाया lउसके बाद भी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं होने के कारण बाध्य होकर अदालत मे परिवाद प्रस्तुत करना पड़ा l
परिवाद मे न्यायालय को बताया गया की मेरी पुत्री और दामाद के बीच घरेलु हिंसा सहित अन्य मुकदमे कोर्ट मे चल रहे है l
अदालत के आदेशानुसार महेंद्र मेहता को मेरी पुत्री एवं नातिन को भरण पोषण एवं वेकल्पिक व्यवस्था के रूप मे पांच हजार पांच सो रुपये प्रतिमाह अदा करने थे वह भी ये 29 जून 2025 से अदा नहीं करके कोर्ट के आदेशों की अवमानना कर रहा है और अब भी एलानिया कह रहा है की मै एक रुपया भी नहीं दूंगा l
परिवाद मे यह भी बताया गया की अदालत के आदेश की आड़ मे मेरी पुत्री और नातिन को रात के दस बजे सम्पूर्ण दहेज़ एवं स्त्रिधन हड़प कर अवैध रूप से धक्के मार कर घर से बेदखल किया गया था l
विद्वान न्यायाधीश ने परिवाद की गंभीरता को देखते हुये एवं परिवादिया के अधिवक्ताओ कमलेश शर्मा एवं पवन कुमार राठी द्वारा कोर्ट मे प्रस्तुत सामग्री के मध्यनजर परिवाद मे नामजद सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच करने के आदेश पारित किये l
बी एन एस एस की धारा 210की रिपोर्ट
————————————-
परिवाद पेश करने के बाद न्यायाधीश द्वारा सरवाड़ थानाधिकारी से उक्त रिपोर्ट मांगवाई गई जो एक बजे बाद प्रस्तुत की गई उसमे थानाधिकारी द्वारा लिखा गया की अभियुक्त द्वारा FIR नंबर 58दर्ज करवाई गई है उसमे ही इस परिवाद को शामिल कर लिया जावे इस प्रकार अपनी मन मर्जी से अपने हिसाब से जज साहब को थानाधिकारी द्वारा कानून का पाठ पढ़ाने की असफल कोशिश की गई जिसके बाद जज साहब ने बिना किसी देरी के परिवाद मे मुकगंदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश पारित किये गए l

