राजस्थान पुलिस हिरासत में हुई मौतों में दूसरे नंबर पर

बिहार के बाद इस साल 18 मौतों के साथ टॉप सूची में शामिल, संसद में खुलासा

राजस्थान पिछले पांच साल में हिरासत में हुई मौतों के मामले में देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल है, जबकि 2025-26 में देश में दूसरे नंबर पर है। संसद में सवाल के जवाब में केंद्र ने बताया कि साल 2025- 26 में राजस्थान में 15 मार्च तक हिरासत में मौतों के 18 मामले सामने आ चुके हैं, बिहार में इस अवधि में 19 मौतें हुई हैं।

इस तरह राजस्थान बिहार के बाद दूसरे नंबर पर है। साल 2021-22 से लेकर पिछले 5 साल में राजस्थान में हिरासत में मौतों के 51 मामले सामने आ चुके हैं। हिरासत में मौतों के मामले में राजस्थान में किसी अफसर,कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

बीएपी सांसद राजकुमार रोत और दो अन्य सांसदों के हिरासत में मौतों से जुड़े सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हिरासत में हुई मौतों के मामलों में NHRC की अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश पर पिछले पांच साल की अवधि में 1 अप्रैल 2021 से 15 मार्च 2026 तक में तमिलनाडु में केवल एक मामला दर्ज किया है।

रोत ने पिछले पांच साल के दौरान देश में पुलिस हिरासत में हुई मौतों, गिरफ्तार किए गए और दोषी ठहराए गए पुलिसकर्मियों की संख्या का ब्यौरा मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *