चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर” नाचना जैसलमेर

कौशल विकास से बदल रही तस्वीर: नाचना में बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण शिविर का मूल्यांकन • कौशल से स्वरोजगार तक युवतियों ने दिखाई ताकत
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित
जन शिक्षण संस्था जैसलमेर  के निर्देशक अश्विनी वर्मा संचालित  शिवर  से
अब आत्मनिर्भरता की राह पर बेटियां नाचना में कौशल परीक्षण में नाचना में हुनर की परीक्षा युवतियों ने दिखाई काबिलियत, प्रशिक्षण शिविर का हुआ मूल्यांकन
नाचना संस्था प्रधान श्रीमती अरुणा चांण्डक ने काह कि अब“कौशल से स्वरोजगार तक नाचना की युवतियों स्वरोजगार से बदलेगी अपनी तस्वीर”
“हुनर बना हथियार: नाचना में बेटियों ने कौशल परीक्षा में मारी बाजी”
जन शिक्षण संस्थान जैसलमेर के तत्वावधान में नाचना क्षेत्र में आयोजित कौशल विकास एवं उद्यमिता प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को मूल्यांकन परीक्षण किया गया। इस दौरान खास तौर पर युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने हुनर और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा ली गई, जिसमें उन्होंने सीखे गए कौशल को बखूबी प्रस्तुत किया। शिविर के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों की लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई, जिसमें उन्होंने सिलाई, ब्यूटी पार्लर,  मेहंदी डिजाइन, हस्तशिल्प जैसी
विभिन्न ट्रेड्स में अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की कार्यकुशलता, गुणवत्ता और उद्यमिता से जुड़ी समझ को बारीकी से परखा गया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवतियों को स्वरोजगार के लिए तैयार करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मूल्यांकन में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें रोजगार व स्वयं का व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी।
अधिकारियों ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष जताया और युवतियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
युवतियों की सक्रिय और उत्साही भागीदारी,लिखित व प्रायोगिक दोनों तरह का परीक्षण,स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर
सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र  दिए गए।

अश्विन वर्मा ने बताया कि
“युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”
व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही युवतियों को अपने हुनर को रोजगार में बदलने के लिए प्रेरित किया गया।
“ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में अपार प्रतिभा है, जरूरत सिर्फ सही प्रशिक्षण और अवसर की होती है।यह प्रशिक्षण शिविर युवतियों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव साबित हो रहा है।”
ट्रेनर श्रीमती रेखा जोशी

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर” नाचना जैसलमेर
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर”
नाचना जैसलमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *