सवाई माधोपुर के अयान मोहम्मद ने गाढे सफलता के झंडे
प्रदेश में पहले ही प्रयास में एम बी बी एस दूसरा स्थान हांसिल कर समूचे शहर को किया गौरवान्वित
सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी) आज शहर में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब जिला मख्यालय के अंसारी मौहल्ला निवासी अयान मोहम्मद एम बी बी एस के पहले प्रयास में सारे प्रदेश में दूसरा स्थान हांसिल कर डाक्टर अयान मौहम्मद बन गया। उनकी इस अनूठी उपलब्धि पर सम्पूर्ण शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। अयान मोहम्मद जो रहीस अहमद के पुत्र है कि इस उपलब्धि पर मुस्लिम समाज के लोगों एवं शहर वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया और आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और हर कोई उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर उनकी सराहना करता नजर आया। अयान की यह उपलब्धि सम्पूर्ण युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक और प्रोत्साहित करने वाली है। इस मौके पर शहर काजी निसार उल्लाह डाक्टर अजीज आजाद डाक्टर अकरम खान बालिग अहमद हिमायु कबीर खान एवं अनेक विशिष्ट जन मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर के अयान मोहम्मद ने गाढे सफलता के झंडे प्रदेश में एम बी बी एस में किया दूसरा स्थान हांसिल
