जैसलमेर अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के पर्याय,

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
जैसलमेर
*अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के पर्याय, सोपोर (कश्मीर) में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए जैसाण धरा के लाल, मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित अमर शहीद जयसिंह भाटी (देवड़ा) के 30वें बलिदान दिवस पर आज जैसलमेर स्थित शहीद जयसिंह स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।*
*इस अवसर पर विधायक छोटू सिंह भाटी, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर,पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह, भाजपा नेता पवन कुमार सिंह,, सवाई सिंह देवड़ा, महिपाल सिंह डांगरी सहित BSF के उच्च अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी जवान ,सेना के रिटायर्ड अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *