Rajasthan//मेवाड़ राजवंश के 77वें राजतिलक; धूणी माता के दर्शनों को लेकर हुआ झगड़ा ; पथराव और सिटी पैलेस का एक हिस्सा कुर्क

महाराणा प्रताप के वंशजों में उदयपुर में उपजे विवाद से पहले सोमवार सुबह चित्तौड़गढ़ के फतहप्रकाश महल प्रांगण में सुबह 10 बजे विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक दस्तूर की रस्म हुई।
पारंपरिक रस्मों रिवाजों के साथ उन्हें पूर्व मेवाड़ राजवंश के 77वें उत्तराधिकारी एकलिंगनाथ दीवान के रूप में गद्दी पर बिठाने का दस्तूर 5 घंटे चला।
इस दौरान पारंपरिक राजपूत वेशभूषा में सैकड़ों समाजजन, संत-महात्मा, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि व विभिन्न जाति-वर्ग के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विश्वराजसिंह सुबह 11:15 बजे राजसी लवाजमे के साथ महल परिसर पहुंचे। पांडाल में प्रवेश से गद्दी तक फूलों की कालीन बिछी थी। उन्होंने सबसे पहले सुबह से चल रहे हवन में बैठकर पूर्णाहुति दी और आरती की। इसके बाद गद्दी के सामने नीचे बैठकर उसकी पूजा की।
परंपरा अनुसार सलूंबर के पूर्व राव देवव्रतसिंह ने हाथ पकड़कर उन्हें गद्दी पर बिठाया और अपने अंगूठे पर चीरा लगाकर रक्त से विश्वराज के ललाट पर टीका किया। कई पंडितों व कल्लाजी वेदपीठ निम्बाहेड़ा से आए बटूकों द्वारा लगातार चल रहे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगाड़े बज उठे और चारों ओर से 21 तोपों की सलामी हुई।
पांडाल जय एकलिंगनाथ के जयघोष से गूंज उठा। इस रस्म के बाद एक-एक कर मेवाड़ के सभी पूर्व राव, पूर्व उमराव, पूर्व राजपरिवारों के रिश्तेदार व परिजनों, समाजजनों, जनप्रतिनिधियों, समाज संगठनों ने विश्वराज को नजराना पेश करते हुए बधाई दी।
करीब एक घंटे चली इस रस्म के बाद विश्वराज कुलदेवी बाणमाताजी व अन्नपूर्णा मां के दर्शन किए। फिर कालिका माताजी, जौहर स्थल, राजटीला, फत्ता हवेली, रास्ते में कल्लाबावजी आदि दर्शन किए। वे दोपहर करीब 3 बजे तक दुर्ग पर ही रहे। इसके बाद वे आगे की परंपरा का निर्वहन करने के लिए शाम करीब 5 बजे उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में सिटी पैलेस में धूणी माता व एकलिंगजी मंदिर में दर्शन करके समोग बार में रंग पाग का दस्तूर था। बात धूणी माता के दर्शनों को लेकर ही बिगड़ गई।
कलेक्टर ने समझाइश की, लेकिन नहीं माने लक्ष्यराज
लोग छतों से घटनाक्रम देखते रहे। समर्थकों को चाय भी पिलाई।
एकलिंगजी के दर्शन व रंगपाग का दस्तूर भी देर रात टल गया
दस्तूर कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर व इनके समर्थकों के साथ सिटी पैलेस गेट पर एसपी, कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता की। इसके बाद प्रशासन जगदीश चौक में विश्वराज सिंह से वार्ता करने पहुंचे। खबर लिखे जाने तक कोई प्रशासन व समर्थकों के बीच मध्यस्थता नहीं बनी। इस कारण आगे के कार्यक्रम में एकलिंगजी के दर्शन व रंगपाग का दस्तूर भी देर रात तक टल गया। इस दौरान लोग घरों में चढ़कर माहौल देखते रहे। पर्यटकों को भी सुरक्षा की दृष्टि से ओल्ड सिटी की तरफ आने से रोका गया। कई जगह जाम जैसी स्थिति भी बन गई।
रंग निवास गेट से अंदर घुसने के बाद जब रोका गया तो विश्वराज सिंह मेवाड़ समर्थकों के साथ जगदीश चौक पहुंचे। यहां भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोक दिया। पुलिस से झड़प भी हुई।
राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक की मामले पर निगाह, संदेशवाहक बने रहे अधिकारी

महेंद्र सिंह मेवाड़ के भाई और विश्वराज के चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के परिवार ने सिटी पैलेस के दरवाजे बंद कर दिए थे। उन्होंने एक दिन पहले ही आम सूचना जारी कर अनाधिकृत लोगों को प्रवेश देने से मना कर दिया था। विश्वराज सिंह के गुस्साए समर्थकों ने इसका विरोध किया। कई बार समझाइश के बाद भी सिटी पैलेस के अंदर से कोई सहमति नहीं बनी। लक्ष्यराज ने वार्ता के लिए साफ इनकार कर दिया। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि लक्ष्यराजसिंह के साथ मीटिंग में सहमति नहीं बनी।
इस बीच, कुछ लोगों ने सिटी पैलेस में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान सिटी पैलेस से पथराव हुआ और कांच की बोतलें फेंकी गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इसके बाद प्रशासन ने देर रात विवादित हिस्से को कुर्क करने के आदेश जारी कर रिसीवर नियुक्त कर दिया। इससे पहले विवाद की आशंका में सुबह से ही पुलिस व प्रशासन सिटी पैलेस के बाहर हाई अलर्ट मोड पर था। कलेक्टर पोसवाल, आईजी राजेश मीणा, एसपी योगेश गोयल समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक इस मामले में निगाह रखे हुए थी। भारी पुलिस बल, प्रशासन मौजूद रहा। शाम 5:20 बजे विश्वराज सिंह समर्थकों के साथ यहां पहुंचे थे। यहां पुलिस व समर्थकों के बीच झड़प भी हुई। सिटी पैलेस के अंदर कुछ दूरी तक 3 गाड़ियां भी चली गई। हालांकि आगे समझाइश के बाद पुलिस ने रोक लिया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61550278094304
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
Jaipur; मानसरोवर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ; पुलिस ने बरामद किए हथियार