ALWAR // जयपुर में राज्य स्तरीय सहकार सम्मेलन सम्पन्न, अलवर की समिति को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/अलवर में “सहकार से समृद्धि” विजन के अंतर्गत 17 जुलाई 2025 को जयपुर में राज्य स्तरीय सहकार सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने तथा आगामी अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री एवं देश के प्रथम सहकारिता मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

सम्मेलन के दौरान नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। गोपालन क्रेडिट कार्ड, खेत में आवास योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए गए। इस अवसर पर “सहकार से समृद्धि” के तहत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत राजस्थान के 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले 24 गोदामों और 64 अन्न (मिलेट) आउटलेट्स का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया।
कार्यक्रम की एक और विशेष उपलब्धि रही। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली दो एम-पैक्स समितियों को सम्मानित किया गया। जिनमें अलवर जिले की बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति, रामगढ़ का चयन हुआ। यह उपलब्धि अलवर के लिए गौरव का विषय है। इसी क्रम में अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। गोपालन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पाँच लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए तथा दो दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को ऑनलाइन पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
PALI // पाली में नाकाबंदी के दौरान दो युवक MDMA ड्रग्स के साथ पकड़े
BADI // BLA2 को लेकर बाड़ी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
ALWAR // टैक्सी स्टैंड पर मारपीट, सुरक्षा को लेकर गरमाया मामला
