CHITTORGARH // पूर्व CM विजय रूपाणी समेत विमान हादसे में मारे गए लोगों को कपासन BJP कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

CHITTORGARH – कपासन : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भयावह विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सैकड़ों यात्रियों के आकस्मिक निधन पर संपूर्ण देश शोक में डूबा हुआ है। इसी दुखद अवसर पर कपासन स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल कपासन के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गी ने बताया कि इस दुःखद क्षण में कपासन मंडल पूरी तरह से शोकाकुल है और दिवंगतों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री गजेंद्र बाघमार, सोहन खटीक, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, भागीरथ चंदेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष एजाज अली, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू बागड़ा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, एससी मोर्चा अध्यक्ष अरुण कोदली, पार्षद अखिल शाह, बूथ अध्यक्ष मुकेश सिरोया, आशीष नंदवाना, राधेश्याम पुरबिया, संजय चोटिया, गौरव दाधीच, युवा नेता प्रतीक वैष्णव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौडग़ढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
CHITTORGARH // चित्तौड़गढ़ में पानी की मोटरें चुराने वाला गिरोह पकड़ा