BIKANER// बीकानेर पुलिस का एक्शन : सेक्स रैकेट का किया खुलासा

BIKANER

BIKANER// बीकानेर पुलिस का एक्शन : सेक्स रैकेट का किया खुलासा

BIKANER
BIKANER

बीकानेर में बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। यह रैकेट इतना हाई प्रोफाइल है कि इसकी कार्यप्रणाली देखकर पुलिस भी हैरान है। कार्रवाई करने वाले पुलिस के CO श्रवणदास संत को यहां तक कहना पड़ा है कि स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने वाले जिस तरह Modus Operandi (मोडस ओपरेंडी) बदल रहे हैं उसको देखते हुए अब पुलिस को भी इन रैकेट्स को पकड़ने के लिए रणनीति बदलनी होगी। बीकानेर के सिटी कोतवाली थाना इलाके के जोशीवाड़ा क्षेत्र में एंजल टच स्पा नाम से चल रहे एक स्पा में वेश्यावृति होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

इसके सत्यापन के बाद मंगलवार को CO श्रवणदास की देखरेख में पुलिस के टीम ने यहां दबिश दी। यहां के हालत देख पुलिस टीम हैरान रह गई। मौके से 4 महिलाओं और चार पुरुषों के हिरासत में लिया गया। यहां मिली महिलाएं दिल्ली, श्रीगंगानगर और चुरू जिले की हैं। इसके साथ ही चार पुरुष हिरासत में लिए गए। इनमें एक विजय सुथार नामक शख्स है। यह इस रैकेट का सरगना बताया जा रहा है।
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

JAIPUR // जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

TONK// CM भजनलाल शर्मा द्वारा की कई घोषणाएं: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अब मौका

TONK// जल संसाधान मंत्री ने पौधा लगाकर किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *