सवाई माधोपुर मॉडल स्कूल में हुई मनोचिकित्सा की कार्यशाला
सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी) के खंडार में स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खंडार में सामान्य चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉक्टर गौरव चंद्रवंशी द्वारा मनोचिकित्सा की कार्यशाला आयोजित की गई। एक घंटे से अधिक समय के सत्र में बच्चों को मिर्गी, हिस्टीरिया, माइग्रेन, ओ सी डी, जी ए डी, पैनिक डिसऑर्डर, एंग्जाइटी आदि विविध मनोविकारों और कई प्रकार के फोबिया के विषय में बताया। इस अवसर पर डॉ चंद्रवंशी द्वारा कई प्रकार के नशे, उनके दुष्प्रभाव, उनको छोड़ने के उपाय बताने के साथ साथ सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा नहीं करने एवं दूसरे लोगों को जागरूक कर नशा छुड़ाने की प्रतिज्ञा करवाई गई।

