BIKANER // नयाशहर मंडल शहर जिला बीकानेर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

BIKANER

BIKANER // शार्दूल स्कूल मैदान में योग गुरु रतन तंबोली के सानिध्य में हुआ आयोजन, सूर्य नमस्कार के साथ हुआ समापन

BIKANER
BIKANER

शहर जिलाध्यक्ष सुमनजी छाजेड़ और योग दिवस के जिला संयोजक अखिलेश प्रताप सिंहजी के निर्देशानुसार नयाशहर मंडल में मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा के नेतृत्व योग गुरु श्रीरतनजी तंबोली के सानिध्य में शार्दूल स्कूल मैदान भ्रमणपथ स्थित योग चौकी पर मनाया गया।

कार्यक्रम संयोजक मधुसूदनजी शर्मा पूर्व मंडल महामंत्री ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गई । तत्पश्चात योग गुरु रतन तम्बोली व हैल्थ एक्सपर्ट उषा कुमारी को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण के साथ सम्मान किया गया।

इस अवसर पर योगाचार्य ने योग के महत्व को बताया और योग के सभी आसन को करवाने के साथ-साथ आसनो के महत्वों के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा योग के साथ-साथ प्राणायाम का भी महत्व बताया यदि इन दोनों को हम नियमित रूप से करें तो अपने जीवन के अंत तक शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व प्रसन्नचित रह सकते हैं। कार्यक्रम सह सयोजक बसु सींगी ने बताया कि मैदान में आए योग प्रेमीयो ने उमंग उत्साह के साथ योग किया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

सह संयोजक जुगल चावरिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार के साथ योग का समापन हुआ। कार्यक्रम समापन जिलामंत्री सांगीलाल गहलोत ने सभी का धन्यवाद देते हुए किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा के साथ महामंत्री लोकेश हेमकार,पूर्व जिलाउपाध्यक्ष कुंदन सोनी, मंडल उपाध्यक्ष संतोष आचार्य, उपाध्यक्ष अशोक चावरिया, उपाध्यक्ष जुगल खड़गावत, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कोचर,बसु सींगी,सुरेश छंगाणी,श्रीरामेश्वर साधक,अलका हेमकार,शीतल गोलछा,निरंजना सोनी,धनंजय हेमकार,नरेश सोनी,ललित सोनी आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन हेमंत सिंगी द्वारा किया गया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट

BIKANER // बीकानेर मेडिकल कॉलेज में 400 डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से किया योग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *