BIKANER // श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की ओर से सेरुणा गांव में विदाई व स्वागत समारोह का आयोजन सेवानिवृत्त डॉ. प्रभुदयाल डेलू के योगदान को बताया गया यादगार, डॉ. संजय बुड़ानियां ने ग्रहण किया कार्यभार

बीकानेर में गत 30 जून को सेवानिवृत्त हुए बीकानेर उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. प्रभुदयाल डेलू के सम्मान में शनिवार आयुर्वेद विभाग ब्लॉक श्रीडूंगरगढ द्वारा सेरुणा गांव के एक होटल में विदाई समारोह एवं नए उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. संजय कुमार बुड़ानिया का स्वागत सत्कार समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयास से राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के लिए 17 बीघा भूमि आवंटन में डॉ डेलू का अहम योगदान बताते हुए। नव पदस्थापित उपनिदेशक डॉ संजय बुड़ानिया ने उनके यादगार कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए। आयुर्वेद के विकास में उनकी भूमिका को अनुकरणीय बताया।
इस मौके पर डॉ. पवन कुमार पारीक (वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी प्रथम) एवं हनुमान सिंह धत्तरवाल (आयुर्वेद कंपाउन्डर) को उत्कृष्ट विभागीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. ईश्वरदत्त शर्मा, डॉ. जगदीश पच्चार, डॉ. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. पवन गोदारा, डॉ.संदीप, कुसुम शर्मा, डॉ.सायमा, डॉ.रोशनी, श्याम बाबू, राकेश सहित ब्लॉक के सभी चिकित्साधिकारी, नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
JODHPUR // राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने जोधपुर सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण
