BIKANER // विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर बच्चों को जल के महत्व की जानकारी दी

मुरलीधर व्यास नगर स्थित सयोना संस्थान की ओर से आज विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस के अवसर पर कोलोनी के बच्चों को जल के महत्व पर जानकारी देते हुए उसके बचाव और उपयोग के बारे में बताया गया।
यह जानकारी देते हुए राजकुमारी व्यास ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने सूखा रोकथाम सम्बंधित पोस्टर भी बनाए।

इस अवसर पर बच्चों को दिशा रंगा, चंचल ओझा, स्नेहा दीपिका, अनुष्का भूमि ने भी बच्चों को सूखा रोकथाम के विषय में जानकारी दी और राजकुमारी व्यास के नेतृत्व में वृक्षारोपण व जल संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर शोभा, अंकिता, संध्या, अरुणा, राजनंदिनी, गीता ओर मोदी सहित कई बच्चों ने मरुस्थल रोकथाम और जल संरक्षण पर पोस्टर बनाए। इस अवसर पर राधाकृष्ण डांस अकादमी की ज्योति, पत्रकार मुकेश आचार्य, डांस डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रियांशी और सुहानी उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // अध्यक्ष गोवर्धन जांगिड़ के मकान पर गिरी बिजली
BIKANER // गर्ल्स कॉलेज में आत्मनिर्भरता के लिए सफल महिलाओं के सेशन होंगे