BHILWARA // पुलिस निरीक्षक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कानून व्यवस्था मजबूत

मांडलगढ़, जाजपुर एवं कोटडी क्षेत्र के चार थाना प्रभारियों ने हाल ही में आयोजित पुलिस निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल किया। परिणाम घोषित होते ही विभाग ने सभी को पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नत कर दिया।
बिजोलिया थाना प्रभारी लोकपाल सिंह ने संगठित अपराधों पर अंकुश लगाते हुए कई बड़े मामलों को समय पर हल किया। काछोला थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रही। शकरगढ़ थाना प्रभारी हेमराज मीणा ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट योगदान दिया। बड़ेलियस थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रजापत ने अनुशासित एवं तेज तर्रार अधिकारी के रूप में संगीन मामलों का समाधान कर आमजन का विश्वास जीता।
चारों अधिकारियों की पदोन्नति की खबर फैलते ही पुलिस विभाग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन में उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने कहा कि उनकी मेहनत, ईमानदारी और सेवा भाव से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
भीलवाड़ा से अकरम शाह की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
JAIPUR // जयपुर में RDTM 2025 प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन