ALWAR // अलवर के बाबा भर्तृहरी मंदिर में सफाई अभियान जारी, लाखों श्रद्धालुओं के लिए भादवा मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

अलवर जिले की तपोस्थली बाबा भर्तृहरी मंदिर परिसर में हर बुधवार अमर गंगा स्नान क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल महंत पदमनाथ पुजारी और समाजसेवी सज्जन लाल प्रजापत के निर्देशन में मंदिर कमेटी द्वारा संचालित की जा रही है। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ नाथ संप्रदाय के अनुयायियों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। महंत पदमनाथ ने बताया आगामी भादवा माह में आयोजित होने वाले विशाल वार्षिक मेले की तैयारियों के तहत यह नियमित सफाई अभियान जारी है।

मंदिर के पुजारी राजेंद्रनाथ ने जानकारी दी कि सावन माह में श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही शुरू हो जाती है। गंदगी और पॉलिथीन इकट्ठा कर उसे सुरक्षित तरीके से जलाया जा रहा है। ताकि किसी पशु या पक्षी को कोई हानि न पहुंचे।सरिस्का वन अधिकारी अभिमन्यु शरण ने सफाई अभियान की सराहना करते हुए कहा इस क्षेत्र में समय-समय पर सफाई होने से यहां के जीव-जंतु भी सुरक्षित रहते हैं।
अकबरपुर थाने के अंतर्गत मंदिर परिसर में स्थित भर्तृहरी चौकी के पुलिसकर्मी मालाराम ने बताया मेले व भीड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार रहता है। मंदिर प्रांगण और आसपास की पवित्रता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। भादवा मेले में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मान्यता है कि बाबा भर्तृहरी के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
TONK // संस्कार और अनुशासन से बनता है जीवन: आचार्य वर्धमान सागर