ALWAR // अलवर कोर्ट का सख्त फैसला: दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद और जुर्माना

ALWAR

ALWAR // अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर करता था शोषण, अब भुगतेगा आजीवन कारावास

ALWAR
ALWAR

अलवर की पॉक्सो संख्या दो अदालत ने 2022 से चल रहे दुष्कर्म मामले में आरोपी मोहम्मद राहुल को आजीवन कारावास और 1.20 लाख रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया।
मामले की जानकारी देते हुए विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि पीड़िता वर्ष 2022 में अपने सरसों के खेत में चारा लेने गई थी, जहां आरोपी ने उसे अकेला देखकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

ALWAR
ALWAR

इसके बाद आरोपी मोहम्मद राहुल पीड़िता को वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर बार-बार उसका शारीरिक शोषण करता था। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी बात अपने पिता बताई। जिसकी रिपोर्ट पिता ने रामगढ़ थाने में दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला न्यायालय में चला।

अदालत ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी पाया और उसे कठोर कारावास की सजा सुनाई, जो आजीवन चलेगी। इसके अलावा आरोपी पर 1.20 लाख रुपये का आर्थिक दंड भी दिया गया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

BIKANER // गाय को बचाने के प्रयास में युवक की दर्दनाक मौत

BIKANER // सेरूणा SHO पवन कुमार की तत्परता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *