जैसलमेर

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति अनटाइड फंड के द्वारा 50 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जैसलमेर विधायक व जिला कलेक्टर ने टू व्हीलर ईवी स्कूटी का किया वितरण, ईवी स्कूटी के माध्यम से एएनएम दूरस्थ क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से करेंगी लाभान्वित – विधायक छोटू सिंह भाटी, स्वास्थ्य भवन परिसर में स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित* जैसलमेर, 29 अप्रेल 2026/ आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति अनटाइड फंड के द्वारा क्रय 50 टू व्हीलर ईवी स्कूटी का महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वितरण कार्यक्रम स्वास्थ्य भवन परिसर में बुधवार को जेसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य व जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, विधायक छोटू सिंह भाटी ने ईवी स्कूटी प्राप्त करने वाली महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों से परिपूर्ण जैसलमेर जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा अब टू व्हीलर एव स्कूटी के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जाएगा, *स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार के लिए एएनएम जिम्मेदारी से करें अपने कर्तव्य का निर्वहन – जिला कलेक्टर* जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार हेतु जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया , उन्होंने सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओ और कार्यक्रमों का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर आम जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की बात कही , उन्होंने चिकित्सा विभागीय कार्मिकों को वर्तमान हीट वेव के समय में ग्रामीणों को लू तापघात से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करने , मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान अंतर्गत 14 से 15 वर्ष तक की किशोरी बालिकाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की बात कही, सीएमएचओ डॉ पालीवाल द्वारा टू व्हीलर ईवी स्कूटी वितरण के उद्देश्य व उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई , अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को हेलमेट के साथ प्रदान की गई टू व्हीलर ईवी स्कूटी को रवाना किया गया, आयोजित ईवी स्कूटी वितरण कार्यक्रम का मंच संचालन उमेश आचार्य द्वारा किया गया, आयोजित ईवी स्कूटी वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी अरुण कुमार पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रश्मि रानी, उपखंड अधिकारी जैसलमेर सक्षम गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल , उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम डी सोनी, डीपीओ विजय सिंह , खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा , हेमरूप रॉय, शिव पुरी, अरविंद कुमार , उमेश पारीक एवं विभागीय कार्मिक भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *