अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ साकेतनगर थाना ब्यावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ साकेतनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पिस्टल, मैगजीन व स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर

ब्यावर 28 अप्रैल।जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साकेतनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा वृत्ताधिकारी ब्यावर राजेश कसाना के सुपरविजन में साकेतनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राम मय टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भीलों का बाड़िया क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हेमेंद्र सिंह (27) पुत्र शैतान सिंह निवासी भीलों का बाड़िया को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल व मैगजीन बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (आरजे 36 एआर 0025) भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने उक्त पिस्टल मनोहर पुत्र गणपत (27) निवासी विजयनगर रोड, ब्यावर से खरीदी थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी मनोहर पुत्र गणपत को भी गिरफ्तार कर लिया।

आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपियों में हमेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में मारपीट, धमकी व अन्य धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मनोहर गणपत के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज पाया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना साकेतनगर के उप निरीक्षक गणपत राम, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश राम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *