मसूदा नगर कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व, भूपेंद्र सिंह राठौड़ बने अध्यक्ष
नगर पालिका क्षेत्र में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर
ब्यावर, 28 अप्रैल। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मसूदा नगर कांग्रेस कमेटी को नया नेतृत्व मिल गया है। स्थानीय निवासी भूपेंद्र सिंह राठौड़ को नगर निकाय इकाई मसूदा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति के बाद मंगलवार को मसूदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व विधायक राकेश पारीक, पीसीसी सदस्य संग्राम सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष किशोर चौधरी एवं मसूदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राठौड़ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी समय में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, गजराज सिंह राठौड़, विमल चंद, अध्यक्ष राकेश जीनगर, हाथी राम देवड़ा, भागचंद सोनी, सूरजमल मौर्य, मोहन नाथ, सत्यनारायण धूत, संजय डोसी, महिपाल चौधरी, सूर्यप्रकाश गुरु, सीताराम, सुनील जीनगर, पप्पू राज, हरदेव सोलंकी, रमेश चंद भील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की, जिससे पूरे नगर पालिका क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
