पतंजलि योग समिति, जिला ब्यावर की
आगामी माह में योग शिविर आयोजित करने हेतू बैठक सम्पन्न
शम्भू दयाल व्यास,ब्यावर
ब्यावर 27 अप्रैल।पतंजलि योग समिति जिला ब्यावर की एक बैठक आदर्श नगर गली नंबर 1 में सुरेंद्र जी खंडेलवाल जी के बगीची में संपन्न हुई । बैठक में आगामी माह में योग शिविर आयोजित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। संगठन महामंत्री सुरेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह 21 जून योग दिवस की तैयारी के पूर्व एक निशुल्क पांच दिवस का योग शिविर 17 मई को गोकुलम गार्डन शाहपुरा मौहल्ला ब्यावर में आयोजित किया जायेगा। सभी को शिविर के सफ़ल आयोजन के लिए जिम्मेदारी दी गई।
जिला प्रभारी भारतेंदु श्रीमाली ने बताया कि आगामी माह में दिनांक 24 मई से 26 मई तक योग ऋषि *स्वामी परमार्थ देव जी,* मुख्य केंद्रीय प्रभारी – पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार, कोटा शिविर लेने हेतु पधार रहे हैं। स्वामी जी के कोटा प्रवास के दौरान योग शिविर में भाग लेने हेतू ब्यावर कार्यकारिणी एक दिन पूर्व ही कोटा पहुंचेगी। कोषाध्यक्ष अमरचंद मूंदड़ा ने पूरे वर्ष का ऑडिटेड आय व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया।
योग कक्षाओं के विस्तार के लिए भी सुझाव प्राप्त हुए। पतंजलि योग समिति जिला ब्यावर के प्रभारी तुलसा राम एवं मीडिया प्रभारी प्रवीण मंगल को योग के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी। अंत में कल्याण मंत्र के साथ सभी पदाधिकारियों का तहसील प्रभारी आनंद कुमावत द्वारा धन्यवाद दिया गया। बैठक का संचालन नरपत सिंह रावत ने किया।
बैठक में भारतेंदु श्रीमाली, किशनलाल जांगिड, बलवंत सिंह भाटी, प्रहलाद सोनी, आनंद कुमावत, अमरचंद मूंदड़ा, प्रवीण मंगल, तुलसाराम सीरवी, सुरेंद्र खंडेलवाल, एडवोकेट नरपत सिंह रावत उपस्थित रहे।
